शकरकंद | Benefits of Sweet Potato in Hindi

 शकरकंद | Benefits of Sweet Potato in Hindi


हिंदी
नाम
: शकरकंद

अंग्रेजी नाम : स्वीट पोटैटो (Sweet potato)

वैज्ञानिक नाम : ईपोमोएआ बातातास (Ipomoea batatas)

सबसे अधिक पैदावार वाला देश चीन 

शकरकंद खाने से सूजन, दमा (Asthma), कैंसर, गठिया (Arthritis) दर्द और आँखों की रोशनी आदि में लाभ मिलता है। इसकी सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती है। नाइजीरिया, युगांडा, इंडोनेशिया, तंजानिया, वियतनाम, इथियोपिया, अमेरिका, इंडिया, रवांडा आदि देशों में भी शकरकंद का उत्पादन होता है।

शकरकंद के फायदे :

इसका सेवन करने से आँखों की रोशनी में वृद्धि होती है।

त्वचा का निखार बढ़ता है।

शकरकंद फेफड़े, मुंह और अन्य आतंरिक अंगों के कैंसर से बचाता है।

शरीर की सूजन कम होती है।

दमा (Asthma) रोग में लाभ मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

फेफड़ों में जमा कफ खत्म होता है।

शकरकंद के उबले पानी को जोड़ों पर लगाने से गठिया (Arthritis) के दर्द में लाभ मिलता है।

शकरकंद खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

कब्ज (Constipation) की समस्या नहीं होती।

मधुमेह (Diabetes) रोग में लाभ मिलता है।

शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

तनाव दूर होता है।

अल्सर (Ulcer) में लाभ मिलता है।

वजन कम करने में मदद करता है।

धुम्रपान, शराब और तम्बाकू जैसी आदतें छोड़ने में सहायता करता है।

रक्त-शर्करा (Blood sugar) के लिए फायदेमंद होता है।

No comments