एवोकाडो | Benefits of Avocado

 एवोकाडो | Benefits of Avocado


हिंदी
नाम
: एवोकाडो

अंग्रेजी नाम : एवोकाडो (Avocado)

वैज्ञानिक नाम : पर्सिया अमरीकाना (Persea americana)

सबसे अधिक पैदावार वाला देश : मेक्सिको

एवोकाडो गर्भावस्था, मधुमेह (Diabetes), कमजोर हड्डियाँ और सांसो की दुर्गंध जैसी समस्याओं के लिए रामबाण फल है। इसकी सबसे अधिक पैदावार मेक्सिको में होती है। डोमिनिकन गणराज्य, पेरू, इंडोनेशिया, केन्या, अमेरिका, रवांडा, चिली और ब्राजील में भी एवोकाडो की पैदावार होती है।

एवोकाडो के फायदे :

  • नियमित एवोकाडो का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है।
  • अपच और खराब पेट के कारण बनने वाली सांसों की बदबू दूर करने के लिए एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।
  • त्वचा (skin) पर एवोकाडो के तेल को लगाने से धूप की कालिमा (sunburn) से बचाव होता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ आखों को स्वस्थ बनाए रखने में एवोकाडो मदद करता है।
  • एवोकाडो का सेवन करने से रक्तवसा (cholesterol) नियंत्रण में रहता है।
  • ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में एवोकाडो मदद करता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है।
  • गर्भावस्था के समय में एवोकाडो के सेवन से जी मिचलाना (Nausea) और बदहजमी जैसी परेशानी में आराम मिलता है।
  • एवोकाडो को नियमित खाने से गठिया (Arthritis) रोग होने की संभावना नहीं रहती।
  • एवोकाडो वजन कम करने में मदद करता है तथा हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।
  • एवोकाडो के पत्तों का रस पीने से मधुमेह (Diabetes) रोग में आराम मिलता है।

No comments