पार्वती माता की आरती | Parvati Mata ki Aarti

जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रम्हा सनातन देवी शुभ फल की दाता || जय पार्वती माता ||
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता || जय पार्वती माता ||
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव बंधु जस गावत नृत्य करत ताथा || जय पार्वती माता ||
सतयुग रूपशील अतिसुन्दर नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी सखियन संगराता || जय पार्वती माता ||


शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्थाता
सहस्र भुज तनु धरिके चक्र लियो हाथा || जय पार्वती माता ||
सृष्टी रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
नंदी भृंगी बीन लही है हाथन मदमाता || जय पार्वती माता ||
देवन अरज करत तव चित को लाता
गावत दे दे ताली मन में रंगराता || जय पार्वती माता ||
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी नित रहता सुख संपति पाता || जय पार्वती माता ||
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रम्हा सनातन देवी शुभ फल की दाता || जय पार्वती माता ||

No comments