मकर | Capricorn

'वार्षिक राशिफल'- 2021

मकर

राशि
नाम का पहला अक्षर
मकर
भोजीखिखुखेखोगी


मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनिदेव का व्यय भाव में होना ज्यादा खर्च करा सकता है। साल भर आपके पास धन आता हुआ दिखाई देगा, परंतु खर्च होते हुए नहीं दिखाई देगा।

मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए खुशी की बात यह है कि बृहस्पति देव के लाभ भाव में आने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी और साल कीे शुरूआत से ही योग कारक शुक्र का कर्म भाव में आने से कार्य का बिस्तार होगा। शनिदेव के अलावा दूसरे ग्रह-गोचर आपकी पूरी तरह सहायता करेंगे। आपको कार्य में और तीव्रता लाने की जरूरत है, इसके लिए अपने साहस और शक्ति का पूर्ण उपयोग करें।

व्यापारियों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहेगा, लेकिन जो लोग आयात-निर्यात या वस्तुओं की पूर्ति करते हैं, उनके लिए यह महीना बहुत भागदौड़ भरा होगा। विद्यार्थियों के लिए यह साल शुभफलदायी सिद्ध होगा। गुरूदेव बृहस्पति का पराक्रम, विद्या और पत्नी भाव में दृष्टि से शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी तथा उत्साह में बढ़ोत्तरी होगी। मांगलिक कार्यों जैसे शादी-विवाह संबंधी दायित्व की पूर्ति होगी। 

मार्च के महीने से राहु-केतु का राशि में बदलाव आपके व्यापार को और ज्यादा बढ़ाएगा। इस दौरान यदि संभव हो सके तो कर्ज के लेन-देन से बचने की कोशिश करें। साल भर आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों को कोर्ट से बाहर ही निपटाने की कोशिश करें, तो उत्तम होगा। 


  • शुभ रंग- हरा, नीला, काला, जामुनी, फिरोजी।
  • शुभ रत्न- हीरा, नीलम।
  • शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार और शनिवार।
  • शुभ अंक- 8 है। साल के किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख बहुत ही शुभ रहेगी। किसी भी कार्य के लिए ये तिथियां अच्छे परिणाम देंगी। 

उपाय


साल भर मकर राशि वाले व्यक्तियों को शनिदेव की साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से बचना पड़ेगा। इसलिए उचित होगा कि अपनी राशि के स्वामी शनिदेव की आराधना करें तथा शनि स्त्रोत का पाठ करें। पीपल का पौधे का रोपण करें। गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।


करियर  


मकर राशि वाले व्यक्तियों को प्रशासनिक सेवा, प्रबंधन विभाग, सेना, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, पेट्रोलियम, गैस की कंपनियों, शिक्षण तथा सीमेंट जैसे क्षेत्रों में कामयाबी मिल सकती है। 


मास या महीना


फरवरी-मार्च के बीच में मकर राशि के ग्रह-गोचर अनुकूल तथा शुभफलदायी होंगे, तो सभी रूके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। इस अवधि में लिए गए निर्णय बहुत लाभ प्रदान करेंगे। 


  • जनवरी- इस महीने में ग्रह-गोचर थोड़े प्रतिकूल होंगे, जिससे महीने की शुरूआत थोड़े तनावपूर्ण माहौल में होगी। अंतिम सप्ताह में परिस्थितियों अनुकूल हो जाएंगी। 
  • फरवरी- ग्रह-गोचर के अनुकूल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रूके हुए कार्यों का निपटारा होगा। मानसिक परेशानी बनी रहेगी, धीरज रखें। 
  • मार्च- किसी समृद्धशाली व्यक्ति या संस्थान से लाभ और सम्मान मिलेगा। मकान तथा वाहन खरीदने का योग है। 
  • अप्रैल- जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ विलासिता पर भी अधिक खर्च होगा। आर्थिक तंगी न आने दें।
  • मई- तनाव के बावजूद सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक खर्चे से बचने की कोशिश करें।  
  • जून- संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की का योग है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।
  • जुलाई- हृदय रोग तथा गुप्त शत्रु से बचें। इस अवधि के बीच कर्ज के लेन-देन से भी बचें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। 
  • अगस्त- व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्यों पर खर्च तथा शादी से संबंधित वार्ता सफल होगी।
  • सितंबर- किसी भी तरह की जालसाजी या षड़यंत्र का शिकार होने से बचें। अपने स्वास्थ्य पर घ्यान दें। कार्य जब तक पूरा न हो, उसे सार्वजनिक न करें। 
  • अक्टूबर- कार्य व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। रोजगार में तरक्की तथा नए अनुबंध का योग है। दुद्र्यटनाओं या हादसे से बचें।   
  • नवंबर- लंबित पड़े सरकारी कार्यों का निपटारा जल्दी होगा। रोजगार के नए स्त्रोत बनेंगे तथा सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • दिसंबर- लाभ के बावजूद जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा पर अधिक व्यय होगा। मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर तथा संतान प्राप्ति का योग है।


No comments